देश की खबरें | मणिपुर में महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में यौन उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। चुराचांदपुर जिले की एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया है कि तीन मई को अपने जलते हुए घर से भागते समय पुरुषों के एक समूह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 10 अगस्त मणिपुर में यौन उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। चुराचांदपुर जिले की एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया है कि तीन मई को अपने जलते हुए घर से भागते समय पुरुषों के एक समूह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में नौ अगस्त को बिष्णुपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में इसे आगे की जांच के लिए चुराचांदपुर थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

प्राथमिकी के मुताबिक, चुराचांदपुर जिले के खुमुजाम्बा मेइती लेइकाई में कुकी समुदाय के कुछ अज्ञात पुरुषों ने महिला (37) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, तीन मई को शाम 6.30 बजे के आसपास कुकी समुदाय के उपद्रवियों के एक समूह ने महिला के घर सहित कई घरों में आग लगा दी। अफरा-तफरी के बीच महिला ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि हालांकि, लगभग आधा किलोमीटर तक भागने के बाद, महिला को कुछ लोगों ने रोका और उसका यौन उत्पीड़न किया।

मणिपुर में जनजातीय समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का एक वीडियो सामने आने के बाद राज्य में तनाव और बढ़ गया है।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\