देश की खबरें | मणिपुर हिंसा: मिजोरम में सुरक्षा कड़ी की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में हिंसा के खिलाफ मिजो संगठनों के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर और एक पूर्व उग्रवादी समूह के बयान के बाद मेइती समुदाय के लोगों के राज्य छोड़ने की खबरों के बीच रविवार को पूरे मिजोरम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आइजोल, 23 जुलाई मणिपुर में हिंसा के खिलाफ मिजो संगठनों के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर और एक पूर्व उग्रवादी समूह के बयान के बाद मेइती समुदाय के लोगों के राज्य छोड़ने की खबरों के बीच रविवार को पूरे मिजोरम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तीन विमानों से 78 लोग मणिपुर के लिए रवाना हुए। शनिवार को 65 लोगों ने पड़ोसी राज्य की यात्रा की थी।

उन्होंने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने लोग नियमित यात्री थे और कितने डर के कारण यात्रा कर रहे थे क्योंकि ये निर्धारित वाणिज्यिक उड़ानें थीं।

उन्होंने बताया कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूर्व उग्रवादियों के एक समूह ने समुदाय को राज्य छोड़ने के लिए कहा था, जिसके बाद मिजोरम के अन्य 41 मेइती लोग सड़क मार्ग से असम के कछार जिले में चले गए।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा मणिपुर के 31 मिजो छात्र वहां की मौजूदा स्थिति के कारण मिजोरम लौट आये।

सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन (सीवाईएमए) और मिजो जिरलाई पावल (एमजेडपी) सहित पांच प्रमुख नागरिक समाज संगठनों के एक समूह ‘एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी’ हिंसाग्रस्त मणिपुर में ज़ो जातीय लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मंगलवार को राज्यभर में प्रदर्शन करेगा।

एक बयान के अनुसार मिजोरम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की।

इसमें कहा गया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेइती लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों की भी समीक्षा की गई।

शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी जिलों, विशेषकर संवेदनशील क्षेत्रों में उचित तैनाती, गश्त और सतर्कता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने किसी भी घटना की स्थिति में त्वरित तैनाती की सुविधा के लिए वाहनों और अधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में आरक्षित बलों की आवश्यकता पर जोर दिया।

बयान के अनुसार डीजीपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने आइजोल में उन स्थानों का भी दौरा किया जहां मंगलवार को प्रदर्शन किया जायेगा।

बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मिजोरम के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले मणिपुरी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।

मिजोरम के गृह सचिव एच लालेंगमाविया ने शनिवार को मेइती समुदाय के नेताओं के साथ बैठक की थी और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\