देश की खबरें | मणिपुर वीडियो: पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर पुलिस ने आरएसएस के एक पदाधिकारी और उनके बेटे की तस्वीर प्रसारित करने और यह आरोप लगाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार रात प्राथमिकी दर्ज की कि वे चार मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना में शामिल थे।

इम्फाल, 23 जुलाई मणिपुर पुलिस ने आरएसएस के एक पदाधिकारी और उनके बेटे की तस्वीर प्रसारित करने और यह आरोप लगाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार रात प्राथमिकी दर्ज की कि वे चार मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना में शामिल थे।

तस्वीर को कुछ लोगों ने ट्विटर और फेसबुक समेत सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया था।

मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि उसके साइबर अपराध पुलिस थाने (सीसीपीएस) को ‘‘एक संगठन के एक पदाधिकारी से एक रिपोर्ट मिली थी कि उनकी और उनके बेटे की एक तस्वीर, दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की वीडियो के स्क्रीनशॉट के साथ विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर अपलोड की गई है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने के इरादे से झूठी खबरें फैलाने के लिए सीसीपीएस में एक मामला दर्ज किया गया है।’’

पुलिस ने कहा कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने का वीडियो हाल में सामने आया था जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\