एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर : इंफाल पश्चिम के एक गांव में बंदूकधारियों ने किया हमला, बम फेंके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंसाग्रस्त मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले के एक गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने लोगों पर हमला किया और बम फेंके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर : इंफाल पश्चिम के एक गांव में बंदूकधारियों ने किया हमला, बम फेंके

इंफाल, 13 सितंबर हिंसाग्रस्त मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले के एक गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने लोगों पर हमला किया और बम फेंके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संदेह है कि हमलावर प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के सदस्य थे। इंफाल वेस्ट जिला कांगपोकपी से सटा है, जहां एक दिन पहले तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, कौतरुक गांव में मंगलवार देर रात हथियारबंद लोगों ने कम से कम 10 बम फेंके। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि बम फेंके जाने से गांववालों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

उन्होंने कहा कि इलाके में तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की।

इससे पहले, कांगपोकपी जिले के खारम वाईफेई जिले के पास मंगलवार सुबह अज्ञात हथियारबंद लोगों ने आदिवासी समुदाय के तीन सदस्यों की हत्या कर दी थी। संदेह है कि हमलावर प्रतिबंध आतंकवादी समूहों के सदस्य थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).