देश की खबरें | मणिपुर: असम राइफल्स ने एक वर्ष में 1600 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में असम राइफल्स ने एक वर्ष में (जुलाई 2022 से जुलाई 2023 तक) 1,610 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। अर्धसैनिक बल ने यह आंकड़ा उपलब्ध कराया है।
इंफाल, आठ अगस्त मणिपुर में असम राइफल्स ने एक वर्ष में (जुलाई 2022 से जुलाई 2023 तक) 1,610 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। अर्धसैनिक बल ने यह आंकड़ा उपलब्ध कराया है।
उसने कहा है कि वित्त वर्ष 2021-22 में 850 करोड़ और 2020-21 में 1,200 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए थे।
हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि असम राइफल्स एक सीमा सुरक्षा बल है, जिसका मुख्य कार्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने से संबंधित कानून को लागू करना नहीं है।
सूत्रों ने कहा, ‘‘यह स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और राज्य पुलिस की जिम्मेदारी है। कई बार आतंकियों को पकड़ने के दौरान मदाक पदार्थ तस्कर हाथ लग जाते हैं। ऐसे सभी मामलों में मादक पदार्थ पुलिस को सौंप दिए जाते हैं। ’’
सूत्रों ने कहा, ‘‘मई में हिंसा भड़कने के बाद से भारत-म्यांमा सीमा पर तैनाती को बढ़ाया गया है।’’
राज्य सरकार के अनुसार, मणिपुर पुलिस ने 2022-23 में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत 620 मामले दर्ज किए थे, जिसमें 724 लोगों की गिरफ्तारियां हुईं। इनमें से 474 न्यायिक हिरासत में हैं और 250 को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

