देश की खबरें | मणिपुर : हथियारबंद हमलावरों ने ग्रामीण रक्षा बल पर हमला किया, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में कांगपोकपी जिले के लैमतन थंगबु गांव में सशस्त्र हमलावरों ने ग्रामीण रक्षा बल पर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

इंफाल, 17 जुलाई मणिपुर में कांगपोकपी जिले के लैमतन थंगबु गांव में सशस्त्र हमलावरों ने ग्रामीण रक्षा बल पर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने यहां सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार सुबह की है।

तीन मई को जातीय हिंसा शुरू होने के बाद गांव से महिलाओं तथा बच्चों को चुराचांदपुर ले जाया गया था। केवल ग्रामीण रक्षा बल ही क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को करीब 30 लोग एक छोटी पहाड़ी पर चढ़े और ग्रामीण रक्षा बल के सदस्यों पर हमला कर दिया। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। असम राइफल्स के जवानों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद हमलावर भाग गए।

मणिपुर में तीन मई के बाद से जातीय हिंसा हो रही है और अभी तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

गत सप्ताह कुछ दिन हिंसा मुक्त रहे लेकिन शनिवार को इंफाल पश्चिम में एक महिला की हत्या से शांति फिर भंग हो गयी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\