जरुरी जानकारी | मणिपाल के पई ने बायजू के 1,400 करोड़ रुपये के कर्ज का अधिग्रहण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल समूह के चेयरमैन रंजन पई ने शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के डेविडसन केम्पनर से लिए गए 1,400 करोड़ रुपये के कर्ज का अधिग्रहण किया है।

नयी दिल्ली, 10 नवंबर मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल समूह के चेयरमैन रंजन पई ने शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के डेविडसन केम्पनर से लिए गए 1,400 करोड़ रुपये के कर्ज का अधिग्रहण किया है।

डेविडसन केम्पनर ने करीब 10 करोड़ डॉलर या 800 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। समझौते में इस कर्ज के अलावा डेविडसन केम्पनर द्वारा दावा की गई दंडात्मक राशि भी शामिल है।

बायजू ने मार्च में डेविडसन केम्पनर के साथ 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने के लिए एक समझौता किया था, जिसमें से उसे पहली किस्त में 10 करोड़ डॉलर मिले थे।

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ विवाद के बाद डेविडसन केम्पनर से बाकी पैसा जारी नहीं किया गया।

एक सूत्र ने कहा, ''रंजन पई के पारिवारिक कार्यालय ने आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) में डेविडसन केम्पनर के ऋण जोखिम का अधिग्रहण कर लिया है। उन्होंने एईएसएल को आगे बढ़ाने में प्राथमिक शेयरधारक बायजू और इसके संस्थापक बायजू रवींद्रन के साथ साझेदारी की है।''

पई के निवेश से शिक्षा प्रौद्योगिकी फर्म और डेविडसन केम्पनर के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हो गया है और बायजू को राहत मिली है। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब बायजू ने ऋणदाताओं की किस्तों का भुगतान नहीं किया। सूत्रों ने बताया कि लेनदेन शुक्रवार को पूरा हुआ।

इस मामले में फिलहाल बायजू और पई से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका