जरुरी जानकारी | मणिपाल हॉस्पिटल ने इमामी समूह के एएमआरआई हॉस्पिटल में 84 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की

नयी दिल्ली, 20 सितंबर मणिपाल हॉस्पिटल ने बुधवार को कहा कि उसने इमामी समूह की कंपनी एएमआरआई हॉस्पिटल लिमिटेड में 84 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

कोलकाता स्थित इमामी समूह की एएमआरआई हॉस्पिटल में 15 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इस अधिग्रहण की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

मणिपाल हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि इस अधिग्रहण से मणिपाल हॉस्पिटल को पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी। संयुक्त इकाई के पास 17 शहरों में 33 अस्पताल होंगे।

मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप (एमईएमजी) के चेयरमैन रंजन पई ने कहा, "यह अधिग्रहण हमारी उपस्थिति को और मजबूत करने और पूर्वी भारत में मरीजों की सेवा करने के हमारे उद्देश्य के अनुरूप है...।’’

इमामी समूह के निदेशक आदित्य अग्रवाल और मनीष गोयनका ने कहा कि समूह ने एएमआरआई हॉस्पिटल्स में अपनी बहुमत हिस्सेदारी बेच दी है, लेकिन 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ निवेशक के रूप में बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की एएमआरआई हॉस्पिटल्स में एक प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एएमआरआई के अस्पताल ढाकुरिया, मुकुंदपुर और साल्ट लेक (कोलकाता में) और भुवनेश्वर में है। जिसमें 1,200 से अधिक बिस्तर और 800 से अधिक डॉक्टर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)