एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मनिका, श्रीजा आईटीटीएफ विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला बुधवार को मकाऊ के गैलेक्सी एरेना में आईटीटीएफ विश्व कप में क्रमशः चीन की वांग मन्यु और गत चैंपियन चेन मेंग के खिलाफ दूसरे दौर के ग्रुप चरण में हारकर बाहर हो गईं।

देश की खबरें | मनिका, श्रीजा आईटीटीएफ विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल भारत की अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला बुधवार को मकाऊ के गैलेक्सी एरेना में आईटीटीएफ विश्व कप में क्रमशः चीन की वांग मन्यु और गत चैंपियन चेन मेंग के खिलाफ दूसरे दौर के ग्रुप चरण में हारकर बाहर हो गईं।

विश्व रैंकिग में 39वें स्थान पर काबिज श्रीजा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज खिलाड़ी से 1-3 (4-11 4-11 15-13 2-11) से हार गईं। वह ग्रुप चार में मेंग के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।

मनिका भी दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी के खिलाफ 0-4 (6-11 4-11 9-11 4-11) से हारकर दूसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गईं।

दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने इससे पहले मंगलवार को अपने-अपने पहले दौर के ग्रुप चरण के मैच जीते थे।

पुरुष और महिला एकल वर्ग में 16-16 ग्रुप है।

ग्रुप चरण में चार मैच होते हैं। इसमें जीत और हार का अनुपात अंतिम रैंकिंग निर्धारित करता है। इसी रैंकिंग के आधार पर खिलाड़ी नॉकआउट दौर में जगह बनाते है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).