विदेश की खबरें | शंघाई तट के पास चीन और पाकिस्तान की नौसेनाओं का युद्धाभ्यास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन और पाकिस्तान की नौसेनाएं चार दिवसीय संयुक्त समुद्री अभ्यास के तहत शंघाई तटीय क्षेत्र के पास मंगलवार को शस्त्रों का प्रत्यक्ष अभ्यास (लाइव फायर ड्रिल) करेंगी। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बीजिंग, 11 जुलाई चीन और पाकिस्तान की नौसेनाएं चार दिवसीय संयुक्त समुद्री अभ्यास के तहत शंघाई तटीय क्षेत्र के पास मंगलवार को शस्त्रों का प्रत्यक्ष अभ्यास (लाइव फायर ड्रिल) करेंगी। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कूटनाम ‘सी गार्डियन्स-2’ वाले इस अभ्यास में भाग ले रहे सैन्य बेड़े शंघाई में एक सैन्य बंदरगाह से निर्धारित समुद्री क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।
सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य रक्षा सहयोग को बढ़ाना, विशेषज्ञता तथा अनुभव बढ़ाना, दोनों देशों एवं सेनाओं के बीच परंपरागत मित्रता को गहरा करना तथा चीन-पाकिस्तान की सर्वकालिक रणनीतिक सहयोगात्मक साझेदारी के विकास को बढ़ावा देना है।
इसके तहत सोमवार को पेशेवर और तकनीकी जानकारी का आदान-प्रदान, रस्साकशी और बास्केटबॉल मैच हुए।
दोनों देशों ने रविवार को ‘सी गार्डियन्स-2’ को शुरू किया और समुद्री सुरक्षा खतरों से मिलकर निपटने के लिए अपने नये उच्च तकनीक युक्त नौसैनिक पोतों और लड़ाकू विमानों को तैनात किया। दोनों देशों की नौसेनाओं ने भारत के नजदीक हिंद महासागर में सहयोग तेज किया है।
सरकारी ग्लोबल टाइम्स की रविवार की खबर के अनुसार चीन की पीएलए ईस्टर्न थियेटर कमांड नौसेना ने युद्धपोत शियांगटन, शुओझोऊ, समग्र आपूर्ति पोत क्वियानदाओहू, एक पनडुब्बी, एक शीघ्र चेतावनी विमान, दो लड़ाकू विमान तथा अभ्यास के लिए एक हेलीकॉप्टर को भेजा, वहीं पाकिस्तानी नौसेना का युद्धपोत तैमूर अभ्यास में शामिल हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)