एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाइटेड लीग कप के क्वार्टर फाइनल में, मैनचेस्टर सिटी बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह पिछले 14 वर्षों में पहला अवसर है जबकि इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सभी टीम प्रीमियर लीग में खेलती हैं। गत चैंपियन लिवरपूल, आर्सेनल, न्यूकैसल और क्रिस्टल पैलेस ने भी अंतिम आठ में जगह बनाई।

खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाइटेड लीग कप के क्वार्टर फाइनल में, मैनचेस्टर सिटी बाहर

यह पिछले 14 वर्षों में पहला अवसर है जबकि इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सभी टीम प्रीमियर लीग में खेलती हैं। गत चैंपियन लिवरपूल, आर्सेनल, न्यूकैसल और क्रिस्टल पैलेस ने भी अंतिम आठ में जगह बनाई।

यूनाइटेड ने मुख्य कोच टेन हैग को बाहर करने के दो दिन बाद यह शानदार प्रदर्शन किया। उसकी तरफ से पहले हाफ में ब्राज़ील के मिडफील्डर कासेमिरो ने दो जबकि एलेजांद्रो गार्नाचो और ब्रूनो फर्नांडीस ने एक एक गोल किया। फर्नांडीस ने 59वें मिनट में अपना दूसरा और टीम की तरफ से पांचवां गोल किया।

प्रीमियर लीग में चोटी पर चल रही मैनचेस्टर सिटी की टीम लीग कप के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाई। टोटेनहम ने उसे 2-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

लिवरपूल ने ब्राइटन पर 3-2 से जीत के साथ अपने खिताब के बचाव का अभियान जारी रखा। लिवरपूल ने रिकॉर्ड 10 बार लीग कप जीता है। एक अन्य मैच में न्यूकैसल ने चेल्सी को 2-0 से हराया।

क्वार्टर फाइनल की लाइनअप इस तरह से है :

टोटेनहम बनाम मैनचेस्टर यूनाइटेड

आर्सेनल बनाम क्रिस्टल पैलेस

न्यूकैसल बनाम ब्रेंटफ़ोर्ड

साउथेम्प्टन बनाम लिवरपूल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2024 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).