एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चार बार की गत विजेता सिटी ने इतिहाद स्टेडियम में खेले गए मैनचेस्टर डर्बी में 88वें मिनट तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी थी लेकिन ब्रूनो फर्नांडीस ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल करके मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद डायलो ने विजयी गोल दागकर यूनाइटेड की जीत सुनिश्चित की। सिटी की पिछले 11 मैच में यह आठवीं हार है।

खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया

चार बार की गत विजेता सिटी ने इतिहाद स्टेडियम में खेले गए मैनचेस्टर डर्बी में 88वें मिनट तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी थी लेकिन ब्रूनो फर्नांडीस ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल करके मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद डायलो ने विजयी गोल दागकर यूनाइटेड की जीत सुनिश्चित की। सिटी की पिछले 11 मैच में यह आठवीं हार है।

इस जीत के बावजूद यूनाईटेड की टीम 22 अंक के साथ 13वें जबकि सिटी की टीम 27 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

दूसरे स्थान पर रहे चेल्सी ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ 2-1 की जीत के बाद शीर्ष पर चल रहे लीवरपूल से अंकों के अंतर को दो तक सीमित कर दिया है। लीवरपूल के 36 अंक हैं।

चेल्सी तीसरे स्थान पर मौजूद आर्सेनल से चार अंक आगे है।

टोटेनहैम के खिलाफ 0-5 की हार के बाद साउथम्पटन ने मैनेजर रसेल मार्टिन को निकाल दिया।

साउथम्पटन अंतिम पायदान पर है जबकि टोटेनहम 10वें स्थान पर पहुंच गया है।

इस्माइला सार ने रविवार को क्रिस्टल पैलेस की ब्राइटन पर 3-1 की जीत में दो गोल किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).