एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड ने एस्टन विल्ला को हराकर चैंपियन्स लीग की उम्मीदें बरकरार रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूनाईटेड की यह प्रीमियर लीग में लगातार चौथी जीत है लेकिन उसने 27वें मिनट में विवादास्पद परिस्थितियों में बढ़त बनायी। फर्नाडिस की वजह से यूनाईटेड को पेनल्टी मिली थी लेकिन तब इस खिलाड़ी ने स्वयं भी फॉउल किया था।

खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड ने एस्टन विल्ला को हराकर चैंपियन्स लीग की उम्मीदें बरकरार रखी

यूनाईटेड की यह प्रीमियर लीग में लगातार चौथी जीत है लेकिन उसने 27वें मिनट में विवादास्पद परिस्थितियों में बढ़त बनायी। फर्नाडिस की वजह से यूनाईटेड को पेनल्टी मिली थी लेकिन तब इस खिलाड़ी ने स्वयं भी फॉउल किया था।

फर्नाडिस ने इस पेनल्टी को गोल में बदलने में गलती नहीं की और फिर 58वें मिनट में पॉल पोग्बा को टीम की तरफ से तीसरा गोल करने में भी मदद की। इस बीच पहले हाफ के इंजुरी टाइम में 18 वर्षीय मैसन ग्रीनवुड ने दूसरा गोल किया था।

यह भी पढ़े | बीसीसीआई को तलाशना होगा नया CEO, राहुल जौहरी का इस्तीफा हुआ मंजूर.

यूनाईटेड अब भी पांचवें स्थान पर बना हुआ है लेकिन वह अब चौथे स्थान पर काबिज लीस्टर सिटी से केवल एक अंक पीछे है। अभी चार दौर के मैच बचे हुए है।

दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी पर अगर यूरोपीय लीग में खेलने का दो साल का प्रतिबंध नहीं हटता तो फिर पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम भी चैंपियन्स लीग में जगह बना देगी।

यह भी पढ़े | सौरव गांगुली ने कहा- एशिया कप रद्द हो गया है, पीसीबी अनजान.

इस बीच टोटेनहैम ने बोर्नमाउथ से गोलरहित ड्रा खेला जो कि उसका लीग की वापसी के बाद सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है। टोटेनहैम के 34 मैचों में 49 अंक हैं और वह नौवें स्थान पर है।

एक अन्य मैच में डैनी इंग्स ने सत्र का 19वां गोल दागकर खुद को गोल्डन बूट की दौड़ में बनाये रखा। उनके प्रयास से साउथम्पटन ने एवर्टन को 1-1 से ड्रा पर रोका। उन्होंने 31वें मिनट में गोल किया लेकिन रिचार्लीसन ने मध्यांतर से ठीक पहले एवर्टन की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).