खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड और चेल्सी जीते
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूनाईटेड की ओर से रोनाल्डो (39वें मिनट) और कोवानी (64वें मिनट) के अलावा मार्कस रशफोर्ड (86वें मिनट) ने गोल दागा।
यूनाईटेड की ओर से रोनाल्डो (39वें मिनट) और कोवानी (64वें मिनट) के अलावा मार्कस रशफोर्ड (86वें मिनट) ने गोल दागा।
चेल्सी ने न्यूकासल यूनाईटेड को 3-0 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त हासिल कर ली है। चेल्सी की ओर से रीसी जेम्स ने दो जबकि जोर्गिन्हो ने एक गोल दागा।
दूसरे स्थान पर चल रहे लीवरपूल को हालांकि दो गोल की बढ़त के बावजूद ब्राइटन के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
गत चैंपियन मैनचेस्टर सिटी को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि आर्सेनल ने लीसेस्टर को 2-0 से हराया।
शीर्ष पर चल रहे चेल्सी के 25 अंक हैं। लीवरपूल 22 अंक के साथ दूसरे जबकि मैनचेस्टर सिटी 20 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
मैनचेस्टर यूनाईटेड 17 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2021 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

