खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड और चेल्सी ने चैंपियन्स लीग में जगह बनायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्रूनो फर्नाडिस के पेनल्टी पर किये गये महत्वपूर्ण गोल से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने रविवार को यहां लीस्टर सिटी को इंग्लिश प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में 2-0 से हराकर चेल्सी के साथ चैंपियन्स लीग में जगह बनायी।
लंदन, 26 जुलाई ब्रूनो फर्नाडिस के पेनल्टी पर किये गये महत्वपूर्ण गोल से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने रविवार को यहां लीस्टर सिटी को इंग्लिश प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में 2-0 से हराकर चेल्सी के साथ चैंपियन्स लीग में जगह बनायी।
चेल्सी ने एक अन्य मैच में वॉल्वस को 2-0 से पराजित किया। उसकी तरफ से मैसन माउंट और ओलिवर गिरोड ने गोल किये। ये दोनों गोल पहले हाफ के इंजुरी टाइम में किये गये।
यह भी पढ़े | विराट कोहली ने कहा- क्वारंटीन में अनुष्का के लिए केक बनाना विशेष पल रहा.
पिछले साल सितंबर से शीर्ष चार में जगह बनाये रखने वाले लीस्टर को कोरोना वायरस ब्रेक के बाद लीग की वापसी पर लचर प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा।
मैनचेस्टर यूनाईटेड को चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के लिये केवल ड्रा की जरूरत थी लेकिन उसे 71वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे फर्नाडिस ने गोल में बदलने में गलती नहीं की। जेसी लिग्नार्ड ने इंजुरी टाइम के आठवें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल किया।
यह भी पढ़े | कुमार संगकारा ने आईसीसी चेयरमैन के लिए सौरव गांगुली को दिया समर्थन.
इस जीत से मैनचेस्टर यूनाईटेड 38 मैचों में 66 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। चेल्सी के भी इतने ही अंक रहे लेकिन वह गोल अंतर में पिछड़ने के कारण चौथे स्थान पर रहा। प्रत्येक लीग से शीर्ष चार टीमें चैंपियन्स लीग में जगह बनाती हैं। लीस्टर को 62 अंक के साथ पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
प्रीमियर लीग से चैंपियन लीवरपूल और मैनचेस्टर सिटी पहले ही चैंपियन्स लीग में जगह पक्की कर चुके थे। लीवरपूल ने एक अन्य मैच में न्यूकास्टल को 3-0 से हराकर 99 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। मैनचेस्टर सिटी ने नार्विच सिटी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। वह 81 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

