एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मैनचेस्टर सिटी का जीत का क्रम टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा सत्र में यह पहला मौका है जब सिटी की टीम कोई मुकाबला जीतने में नाकाम रही। इस हार से शीर्ष पर सिटी की बढ़त सिर्फ एक अंक की रह गई है।

खेल की खबरें | मैनचेस्टर सिटी का जीत का क्रम टूटा

मौजूदा सत्र में यह पहला मौका है जब सिटी की टीम कोई मुकाबला जीतने में नाकाम रही। इस हार से शीर्ष पर सिटी की बढ़त सिर्फ एक अंक की रह गई है।

रूबेन डियास के 13वें मिनट में दागे आत्मघाती गोल से वोल्वरहैम्पटन ने बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में 58वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।

ह्वांग ही चेन ने हालांकि 66वें मिनट में वोल्वरहैम्पटन को एक बार फिर बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई।

टोटेनहैम नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रहे लीवरपूल को 2-1 से हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

आर्सेनल बोर्नेमाउथ को 4-0 से हराने के बाद तीसरे स्थान पर है।

शुरुआती छह मुकाबले जीतने वाली सिटी की टीम सात मैच में 18 अंक के साथ शीर्ष पर है। टोटेनहैम और आर्सेनल दोनों के 17 अंक हैं लेकिन अधिक गोल दागने के कारण टोटेनहैम दूसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2023 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).