खेल की खबरें | मैनचेस्टर सिटी ने शानदार वापसी की, आर्सेनल ने अपना मैच ड्रॉ खेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिस्टल पैलेस की टीम ने 21 मिनट तक दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन इसके बाद मैनचेस्टर सिटी ने दमदार वापसी की। उसकी तरफ से पहला गोल केविन डी ब्रुइन ने किया।

क्रिस्टल पैलेस की टीम ने 21 मिनट तक दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन इसके बाद मैनचेस्टर सिटी ने दमदार वापसी की। उसकी तरफ से पहला गोल केविन डी ब्रुइन ने किया।

मैनचेस्टर सिटी की तरफ से ब्रूइन के अलावा पहले हाफ में उमर मार्मौश और माटेओ कोवासिक ने गोल किए। जेम्स मैकएटी ने चौथा और निको ओरेली ने पांचवा गोल किया।

इस जीत से मैनचेस्टर सिटी अंक तालिका में चेल्सी और न्यूकैसल से ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। वह तीसरे स्थान पर मौजूद नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट से दो अंक पीछे है, जिसे एवर्टन ने 1-0 से हराया।

एक अन्य मैच में एस्टन विला पहले से ही दूसरी डिवीजन में खिसक चुके साउथेम्प्टन को 3-0 से हरा कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

इस बीच दूसरे स्थान पर काबिज आर्सेनल को ब्रेंटफोर्ड ने 1-1 से बराबरी पर रोक दिया, जिससे वह पहले स्थान पर चल रहे लिवरपूल से 10 अंक पीछे हो गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान