खेल की खबरें | नॉटिंघम फॉरेस्ट पर 2-0 की जीत के साथ मैनचेस्टर सिटी एफए कप फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सिटी की टीम को यह सफलता उसी दिन मिली जब वह आधिकारिक तौर पर इंग्लिश प्रीमियर लीग के खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी। इससे प्रशंसकों को निराशाजनक सत्र के बीच खुशी मनाने का कुछ मौका मिल गया।
सिटी की टीम को यह सफलता उसी दिन मिली जब वह आधिकारिक तौर पर इंग्लिश प्रीमियर लीग के खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी। इससे प्रशंसकों को निराशाजनक सत्र के बीच खुशी मनाने का कुछ मौका मिल गया।
रिको लुईस ने मैच के दूसरे मिनट में गोल कर के टीम को बढ़त दिला दी जबकि रक्षापंक्ति के खिलाड़ी जोस्को ग्वारडिओल ने 51वें मिनट में कॉर्नर से हेडर के जरिए गोल में बदल कर बढ़त दोगुनी कर दी।
फॉरेस्ट की टीम ने इसके बाद तीन बार गोल करने के मौके बनाये लेकिन टीम एक को भी भुनानो में सफल नहीं रही।
सिटी की टीम इससे पहले चैंपियंस लीग में भी अंतिम 16 चरण में पहुंचने में नाकाम रही थी।
एफए कप के फाइनल मे उसके सामने क्रिस्टल पैलेस की चुनौती होगी। यह मैच 17 मई को खेला जायेगा।
एपी आनन्द आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

