विदेश की खबरें | कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना पर प्रबंधन ने दी प्रतिक्रिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के सर्रे में हास्य कलाकार कपिल शर्मा के नए रेस्तरां पर गोलीबारी के एक दिन बाद कैफे प्रबंधन ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि वे इस झटके से उबर रहे हैं, लेकिन हिंसा के खिलाफ उनका रुख दृढ़ है।
सर्रे (कनाडा), 11 जुलाई कनाडा के सर्रे में हास्य कलाकार कपिल शर्मा के नए रेस्तरां पर गोलीबारी के एक दिन बाद कैफे प्रबंधन ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि वे इस झटके से उबर रहे हैं, लेकिन हिंसा के खिलाफ उनका रुख दृढ़ है।
कैफे की टीम ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान साझा किया।
बयान में कहा गया है, “यह घटना दिल तोड़ने वाली है। हम इससे उबर रहे हैं, हार नहीं मानेंगे।”
बयान में कहा गया है, “आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। यह कैफे आपके विश्वास के कारण अस्तित्व में है। हिंसा के विरुद्ध दृढ़ रुख अपनाएं और सुनिश्चित करें कि कप्स कैफे गर्मजोशी व समुदायिक सद्भाव का एक स्थान बना रहे।”
सर्रे पुलिस सेवा (एसपीएस) ने बताया कि उसे बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार रात 1:50 बजे एक प्रतिष्ठान से कॉल आई, हालांकि प्रतिष्ठान का नाम नहीं बताया गया।
पुलिस ने कहा कि उसे 10 जुलाई की रात 1:50 बजे “120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में स्थित एक प्रतिष्ठान में गोलीबारी की सूचना मिली।”
पुलिस ने कहा, “घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि गोलियां प्रतिष्ठान की ओर चलाई गई थीं, जिससे संपत्ति को नुकसान हुआ। घटना के समय कर्मचारी अंदर मौजूद थे।”
एसपीएस ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
चार जुलाई को ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में कैफे खुला था।
प्रबंधन ने त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तथा ‘संकट के इस समय में हर किसी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए’ पुलिस का भी आभार जताया है।
कपिल शर्मा ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

