देश की खबरें | नागपुर में पत्नी पर ‘पेलेट गन’ चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में 47 साल के एक व्यक्ति को नशे की हालत में अपनी पत्नी पर कथित रूप से पेलेट गन चलाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 16 जनवरी महाराष्ट्र के नागपुर में 47 साल के एक व्यक्ति को नशे की हालत में अपनी पत्नी पर कथित रूप से पेलेट गन चलाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक युवराज हांडे ने बताया कि राज्य लोकनिर्माण विभाग के प्रथम वर्गीय अधिकारी किशोर हरिश्चंद्र रामटेके को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार सुबह कथित रूप से शराब पी थी और उसने एमआईडीसी थानाक्षेत्र में स्थित अपने मुहल्ले में हंगामा किया और बाद में घर पर अपनी पत्नी ज्योत्सना (45) से झगड़ने लगा।

पुलिस के अनुसार रामटेके ने ‘पेलेट गन’ उठा ली और अपनी पत्नी पर चला दी, जिससे उसकी (महिला की) गर्दन पर गंभीर चोट आई है। महिला को उसके पड़ोसी अस्पताल ले गये।

अधिकारी ने बताया कि महिला की हालत नाजुक है क्योंकि ‘पेलेट गन’ का छर्रा उसके गले में फंस गया है और उसका ऑपरेशन करना होगा।

अधिकारी ने बताया कि एमआईडीसी पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\