देश की खबरें | दिल्ली में महिला कैब चालक का फोन छीनने की कोशिश करने वाला शख्स गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक महिला कैब चालक के वाहन की खिड़की तोड़कर उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक महिला कैब चालक के वाहन की खिड़की तोड़कर उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। आरोपी की पहचान भजनपुरा निवासी अमित उर्फ सन्नी (24) के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि लूट के प्रयास में महिला को मामूली चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार, कैब चालक एक यात्री का इंतजार कर रही थी, तभी उस व्यक्ति (आरोपी) ने कथित तौर पर उसके वाहन पर पत्थर फेंका और शीशा तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी ने महिला से अपना मोबाइल फोन देने को कहा। जब महिला ने इनकार किया, तो उसने मोबाइल छीनने की कोशिश की जिसका महिला ने विरोध किया ।
उन्होंने बताया कि वहां से गुजर रहे एक बस चालक ने महिला चालक की मदद के लिए अपना वाहन रोका, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
डीसीपी ने कहा कि आरोपी पहले 17 मामलों में शामिल था। पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)