देश की खबरें | अहमदाबाद में सिलसिलेवार विस्फोट करने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद शहर में सिलसिलेवार विस्फोट करने की कथित धमकी देने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, 31 जनवरी गुजरात पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद शहर में सिलसिलेवार विस्फोट करने की कथित धमकी देने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद अपराध शाखा की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जांच में पता चला है कि आरोपी आशीष कुमार दुसाध की मंशा एक व्यक्ति को फंसाने की थी, जिसने आशीष को अपनी एक महिला रिश्तेदार से दूर रहने को कहा था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच में यह पता चला कि आशीर्ष ने पत्र लिखकर बम विस्फोट करने की धमकी दी थी और पत्र में खुद की पहचान ओम प्रकाश पासवान बताई थी। दरअसल, वह ओम प्रकाश को फंसाना चाहता था।
उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले आशीष को गुजरात के खेड़ा जिले के बरेजा गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 24 जनवरी को अहमदाबाद पुलिस आयुक्त के दफ्तर में एक पत्र मिला, जिसमें गणतंत्र दिवस पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की धमकी दी गई थी।
पुलिस ने कहा कि यह पत्र हस्तलिखित था और पत्र भेजने वाले ने अपनी पहचान ओम प्रकाश पासवान के तौर पर बताई थी तथा उसमें फोन नंबर भी दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)