एजेंसी न्यूज

आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की दो माह बाद मौत

रिचर्ड रिक स्लेमैन (62) नामक व्यक्ति में मार्च में 'मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल' में किडनी प्रतिरोपित की गई थी. चिकित्सकों ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि किडनी कम से कम दो साल तक ठीक रहेगी.

आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की दो माह बाद मौत
(Photo : X)

रिचर्ड रिक स्लेमैन (62) नामक व्यक्ति में मार्च में 'मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल' में किडनी प्रतिरोपित की गई थी. चिकित्सकों ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि किडनी कम से कम दो साल तक ठीक रहेगी.

प्रतिरोपण करने वाली टीम ने एक बयान में कहा कि स्लेमैन के निधन से वे बहुत दुखी हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते है. टीम ने हालांकि कहा कि उनके पास ऐसा कोई संकेत नहीं है कि प्रतिरोपण के कारण उनकी मौत हुई है. यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश में सोमवार को लोकसभा, विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ होगा मतदान

रिचर्ड रिक स्लेमैन इस प्रक्रिया को अपनाने वाले पहले जीवित व्यक्ति थे. स्लेमैन का 2018 में किडनी प्रतिरोपण किया गया था,लेकिन पिछले साल कुछ दिक्कतों के कारण उन्हें 'डायलिसिस' कराना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).