देश की खबरें | द्वारका में पार्किंग विवाद पर व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मी को पीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-छह में एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने पार्किंग विवाद को लेकर एक सुरक्षाकर्मी को पीट दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-छह में एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने पार्किंग विवाद को लेकर एक सुरक्षाकर्मी को पीट दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका दक्षिण पुलिस थाने में रविवार को रात्रि में 12 बजकर चार मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई जिसमें द्वारका के सेक्टर छह के मंगलिक अपार्टमेंट में एक झगड़े की सूचना दी गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि सुरक्षाकर्मी सदाशिव झा को पार्किंग के विवाद पर साहिल नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर पीटा था।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मी की मेडिकल जांच कराई गई जिसमें सामने आया कि उसे बायीं भौंह पर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार चोट ज्यादा गहरी नहीं है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी का बयान दर्ज कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वर्धन ने बताया कि आरोपी साहिल की भी मेडिकल जांच की गई जिसमें सामने आया कि वह शराब के नशे में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\