एजेंसी न्यूज

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक व्यस्त बाजार के पास कहासुनी हो जाने के बाद लोगों के एक समूह ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह घटना सीसीटीवी कैमरा में दर्ज हो गई.

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 13 अगस्त : दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक व्यस्त बाजार के पास कहासुनी हो जाने के बाद लोगों के एक समूह ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह घटना सीसीटीवी कैमरा में दर्ज हो गई. घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई है. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने घटना के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें बेगमपुर के डीडीए मार्केट के द्वार संख्या 3 के पास एक व्यक्ति को चाकू मारे जाने के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे हुई थी. उन्होंने बताया कि वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहपुर जाट निवासी मयंक पंवार भाग रहा है और कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Jharkhand: लोहरदगा में जवान ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

उन्होंने बताया कि एक कार के पास हमलावरों ने मयंक को पकड़ लिया और उन पर चाकू से कई वार किये तथा इसके बाद वे मौके से भाग गये. पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा इरादा रखने) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है तथा जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 10:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).