नेब सराय में व्यक्ति की छुरा घोंपकर हत्या; एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गये
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान संगम विहार निवासी रोहित (21) के रूप में हुई है।
नयी दिल्ली, 19 मई दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक व्यक्ति की कथित तौर पर छुरा घोंपकर हत्या करने के आरोप में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और दो नाबालिगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान संगम विहार निवासी रोहित (21) के रूप में हुई है।
पुलिस को शनिवार को घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने व्यक्ति को मृत पाया, जबकि वीरेंद्र नाम का एक अन्य व्यक्ति, जिसकी कोहनी में चोटें लगी थीं, वह भी घटनास्थल पर मिला।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि शनिवार शाम को संगम विहार इलाके में आठ से नौ लोग अपने मोबाइल फोन पर लूडो खेल रहे थे, तभी तीन से चार लोग आए और उन पर पत्थर फेंकने लगे।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘लूडो खेल रहे ज्यादातर लोग भागने में कामयाब रहे। रोहित और वीरेंद्र पीछे रह गए। आरोपियों ने रोहित को उसके सीने पर छुरा मार दिया और वीरेंद्र को भी घायल कर दिया और मौके से भाग गए। मृतक के शव को एम्स अस्पताल भेज दिया गया।’’
चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि आरोपी का नाम आरिफ (20) है, जो संगम विहार का निवासी है, जबकि अन्य दो नाबालिग हैं।
डीसीपी ने बताया कि इस जानकारी के आधार पर छापे मारे गए और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरिफ ने यह भी खुलासा किया कि इस अपराध में राम बाबू नामक एक व्यक्ति और दो नाबालिग किशोर भी शामिल है। दोनों किशोरों को भी पकड़ लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

