देश की खबरें | संपत्ति विवाद को लेकर व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई के घर पर गोलीबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में संपत्ति विवाद को लेकर चचेरे भाई के घर पर गोलीबारी करने के आरोप में 31 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में संपत्ति विवाद को लेकर चचेरे भाई के घर पर गोलीबारी करने के आरोप में 31 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आली गांव के रहने वाले कमल नागर के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता जसबीर सिंह घर पर थे जब उन्होंने पांच अगस्त की रात करीब 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनी, बाद में उन्हें पता चला कि दो लोगों ने उनके घर के गेट पर गोलीबारी की थी।

पुलिस के अनुसार सिंह ने बताया कि उनका उनके चचेरे भाइयों कमल तथा राजू से ग्रेटर नोएडा के सादुल्लाबाद गांव में एक संपत्ति को लेकर विवाद है।

शिकायतकर्ता को इस संबंध में तीन अगस्त को कमल से जान से मारने की धमकी भी मिली थी। पुलिस ने कहा कि सिंह को संदेह है कि कमल और राजू ने उसके घर पर गोलीबारी की थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गोविंदपुरी थाने में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित कमल शनिवार शाम करीब चार बजे आली गांव के पास आएगा। उन्होंने बताया कि छापेमारी की गई और कमल को पकड़ लिया गया।

देव ने बताया कि उसके पास से एक देशी पिस्तौल एवं दो कारतूस जब्त किये गये।

पुलिस ने कहा कि साजिश और आरोपियों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि कमल पहले तीन मामलों में शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\