एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में व्यक्ति ने अपने पत्नी, सास और दो बच्चों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मधुबनी जिले में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रात अपनी पत्नी, सास और दो बच्चों की उस समय कथित रूप से हत्या कर दी जब वे सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बिहार में व्यक्ति ने अपने पत्नी, सास और दो बच्चों की हत्या की

मधुबनी, 11 मई बिहार के मधुबनी जिले में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रात अपनी पत्नी, सास और दो बच्चों की उस समय कथित रूप से हत्या कर दी जब वे सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र में हुई।

झंझारपुर के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी पवन कुमार महतो वारदात के बाद फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी के दो अन्य बच्चे किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे और उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पवन की पत्नी अपने बच्चों के साथ पिछले कई दिनों से मायके में रह रही थी और आरोपी भी अपने ससुराल में ही रह रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).