देश की खबरें | कर्नाटक में व्यक्ति ने डिलीवरी एजेंट की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के अर्सीकेरे में एक व्यक्ति ने एक डिलीवरी एजेंट की कथित तौर पर चाकू मारकर सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी क्योंकि उसके पास ऑनलाइन खरीदे गए आईफोन के वास्ते भुगतान करने को धनराशि नहीं थी।

हासन (कर्नाटक), 20 फरवरी जिले के अर्सीकेरे में एक व्यक्ति ने एक डिलीवरी एजेंट की कथित तौर पर चाकू मारकर सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी क्योंकि उसके पास ऑनलाइन खरीदे गए आईफोन के वास्ते भुगतान करने को धनराशि नहीं थी।

हासन के पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि आरोपी हेमंत दत्त (20) खुद एक कूरियर कंपनी का डिलीवरी एजेंट है। उन्होंने बताया कि हेमंत ने फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट हेमंत नाइक (23) के शव को कथित तौर पर तीन दिनों तक बोरे में बंद करके अपने घर पर रखा और बाद में रेल की पटरी के पास फेंकने के बाद उसे आग लगा दी।

शंकर ने कहा, ‘‘हमें 11 फरवरी की सुबह अंचेकोपालु पुल के पास लक्ष्मीपुरम में रेल पटरी के पास एक अधजला शव होने की सूचना मिली थी।’’

उन्होंने कहा कि जांच करने वाली पुलिस टीम ने शव की पहचान हेमंत नाइक के रूप में की, जो सात फरवरी की सुबह से लापता था। उन्होंने कहा कि जांच से पता चला कि नाइक ने सात फरवरी की सुबह दो पार्सल डिलीवर किए और तीसरा पार्सल लक्ष्मीपुरम में हेमंत दत्त को देने के लिए निकला था लेकिन उसके बाद नाइक नहीं दिखा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दत्त को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें पता चला कि उसने ऑनलाइन एक पुराना आईफोन ऑर्डर (खरीदा) किया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नये फोन पर डिलीवरी पर भुगतान (कैश ऑन डिलीवरी) का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन पुराने मोबाइल पर यह सुविधा उपलब्ध है। ऐसे पुराने फोन की कीमत लगभग 46,000 रुपये से 47,000 रुपये है।

शंकर ने कहा, ‘‘हेमंत दत्त के पास भुगतान के लिए पैसे नहीं थे। उसने डिलीवरी बॉय (हेमंत नाइक) को यह कहते हुए घर के अंदर बुलाया कि वह पैसे दे रहा है। दत्त ने फिर चाकू से उसकी हत्या करने की योजना बनाई। जब नाइक अपने फोन में व्यस्त था, तो दत्त ने उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।’’

शंकर ने कहा कि दत्त ने शव को तीन दिनों तक अपने बाथरूम के अंदर बोरे में रखा। 10 फरवरी को आरोपी शव को स्कूटर से ले गया और रेलवे पुल के पास फेंकने के बाद उसपर मिट्टी के तेल और पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दिया।

शंकर ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण मामला था क्योंकि हत्या का कोई मकसद नहीं था। पीड़ित की कोई दुश्मनी या कोई आपराधिक पृष्ठभूमि भी नहीं थी। हत्या केवल पैसे दिए बिना आईफोन पाने के लिए की गई थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी