एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पत्नी के साथ अवैध संबंधों के संदेह में व्यक्ति ने की साढ़ू की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) शिल्पा वर्मा ने शनिवार को बताया कि बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ख़गईजोत निवासी कनिया पिछले करीब चार-पांच दिन से गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भवनियापुर खुर्द निवासी अपने साढू लालजी (45) के यहां रह रहा था।

देश की खबरें | पत्नी के साथ अवैध संबंधों के संदेह में व्यक्ति ने की साढ़ू की हत्या

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) शिल्पा वर्मा ने शनिवार को बताया कि बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ख़गईजोत निवासी कनिया पिछले करीब चार-पांच दिन से गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भवनियापुर खुर्द निवासी अपने साढू लालजी (45) के यहां रह रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार देर शाम अपने साढू को ठेके पर ले जाकर शराब पिलाई और वहां से थोड़ी दूर लेजाकर चाकू से उसका गला रेत दिया।

उन्होंने बताया कि शोर शराबा सुनकर उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देहात कोतवाली के प्रभावी दुर्गेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लाल जी के पुत्र अरुण कुमार ने कनिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे पत्नी और साढू के बीच अवैध संबंध का संदेह था और इसी कारण उसने अपने साढू की हत्या की।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).