विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल का पीछा करने के आरोप में एक व्यक्ति को 364 दिन की जेल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल का चोरी-छिपे पीछा करने का अपराध कबूल करने वाले 49-वर्षीय व्यक्ति को 364 दिन के कारावास की सजा सुनाई गयी है।
न्यूयॉर्क, चार जुलाई भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल का चोरी-छिपे पीछा करने का अपराध कबूल करने वाले 49-वर्षीय व्यक्ति को 364 दिन के कारावास की सजा सुनाई गयी है।
‘द सिएटल टाइम्स’ की शनिवार को प्रकाशित खबर के अनुसार ब्रेट फोर्सेल नामक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को सिएटल की किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट में अभियोजकों द्वारा मूल रूप से अपने खिलाफ दायर किए गए गंभीर अपराध को स्वीकार करने के बजाय गलत तरीके से पीछा करने के हल्के अपराध को स्वीकार कर लिया।
सिएटल पुलिस ने फोर्सेल को एक साल पहले जयपाल के घर के बाहर से गिरफ्तार किया था, जिसके पास एक हथियार था। उसे एक घृणा अपराध को अंजाम देने के संदेह में जेल में डाल दिया गया था।
उसे चार दिन बाद ही रिहा कर दिया गया, क्योंकि पुलिस निश्चित रूप से यह नहीं बता सकी थी कि उसने जयपाल को भारत वापस जाने को कहा था या उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
किंग काउंटी के अभियोजकों ने बाद में फोर्सेल पर जयपाल को बार-बार परेशान करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया। जयपाल को डर था कि वह व्यक्ति उन्हें चोट पहुंचाना या मारना चाहता था।
जयपाल (57) वाशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करती हैं और वह 2016 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बनीं।
उनका जन्म भारत के चेन्नई में हुआ था और 16 साल की उम्र में वह अमेरिका चली गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)