एजेंसी न्यूज

दिल्ली में झोंपड़ी मालिक के साथ हुए झगड़े में व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में मकान मालिक द्वारा कथित तौर पर की गयी मारपीट में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी घायल हो गयी.

दिल्ली में झोंपड़ी मालिक के साथ हुए झगड़े में व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर : पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में मकान मालिक द्वारा कथित तौर पर की गयी मारपीट में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी घायल हो गयी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक काले खान और उसकी पत्नी मयूरी (36) अपने बच्चों के साथ किराये की एक झोंपड़ी में रह रहे थे. पुलिस ने काले खान के बेटे के हवाले से बताया कि किराया और बिजली बिल को लेकर झोंपड़ी के मालिक मुर्गन और खान के बीच बृहस्पतिवार रात को तीखी नोकझोंक हुई. यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने ‘समाजवादी विजय यात्रा’ के सातवें चरण की शुरुआत रायबरेली से की

काले खान के बेटे ने पुलिस को बताया कि मुर्गन ने उसकी मां मयूरी के बाल पकड़ कर खींचे. इसपर उसकी मां ने मुर्गन को थप्पड़ मार दिया. मुर्गन इसके बाद अपने तीन अन्य दोस्तों अर्मुगम, साहिल और अजय को साथ ले आया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).