Delhi Heavy Rain: कहीं छज्जा गिरने से व्यक्ति की मौत तो कहीं गाड़ी पर पेड़ गिरने से फंसा परिवार
दिल्ली में सोमवार हुई बारिश ने एक व्यक्ति की जिंदगी छीन ली, 80 से अधिक तेज रफ्तार हवाओं के कारण मकान का छज्जा गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जामा मस्जिद इलाके के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की छज्जा गिरने से मौत हो गई.
नई दिल्ली, 31 मई : दिल्ली (Delhi) में सोमवार हुई बारिश ने एक व्यक्ति की जिंदगी छीन ली, 80 से अधिक तेज रफ्तार हवाओं के कारण मकान का छज्जा गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जामा मस्जिद इलाके के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की छज्जा गिरने से मौत हो गई. साथ ही नॉर्थ दिल्ली इलाके में भी एक 65 वर्षीय व्यक्ति की बारिश के कारण मृत्यु हो गई, इसके अलावा दिल्ली के कबूतर मार्केट में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से एक गाड़ी में एक परिवार के तीन सदस्य फस गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है.
हालांकि परिवार को बाद सुरक्षित निकाल लिया गया, दिल्ली में आज कई जगह पेड़ के गिरे. करीब 300 पेड़ गिरने की खबर सामने आई है, वहीं कई जगहों पर आंधी के कारण अन्य नुकसान भी हुए हैं. यह भी पढ़ें : Delhi Heavy Rain Video: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, तेज आंंधी के चलते कई जगह पेड़ टूटने से ट्रैफिक रुका
देर शाम तक सड़कों पर जाम की स्तिथि बनी रही, बदरपुर, कापसहेड़ा बॉर्डर, आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डरों पर वाहनों की कतारें लग गई. मथुरा रोड, बारापुला व बाहरी रिंग रोड समेत प्रमुख मार्गो पर एक घंटा जाम में फंसना पड़ा. जगह-जगह जलभराव व पेड़ टूटे, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

