Maharashtra: ठाणे में करंट लगने से व्यक्ति की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में करंट लगने से 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तब हुई जब विजय बोबडे उल्लासनगर के कैंप नंबर चार के पास एक सड़क पर चल रहा था.
ठाणे, 6 सितंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में करंट लगने से 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तब हुई जब विजय बोबडे उल्लासनगर के कैंप नंबर चार के पास एक सड़क पर चल रहा था.
उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति लाइन के खुले जनरेटर बॉक्स के पास जैसे ही वह पहुंचा उसे करंट का तेज़ झटका लगा और वह गिर पड़ा. यह भी पढ़ें : ग्वालियर में महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराने वाले अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग उसे पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. अधिकारी ने कहा कि विठ्ठलवाडी थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

