देश की खबरें | हरियाणा में पानी के टैंक में कार के गिरने से व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आदमपुर में खैरामपुर गांव के पास एक व्यक्ति की कार पानी के एक हौज में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हिसार, चार जुलाई आदमपुर में खैरामपुर गांव के पास एक व्यक्ति की कार पानी के एक हौज में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार की रात को हुई।

कोहली गांव का निवासी मदन लाल(25) कार चला रहा था कि अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और कार पेड़ से टकराकर 10 फुट गहरे पानी के हौज में जा गिरी।

पुलिस ने बताया कि एक किसान ने सिंचाई के लिए हौज का निर्माण कराया था और रात में किसी को दुर्घटना का अंदाजा नहीं लगा।

ग्रामवासियों ने आज सुबह हौज में गाड़ी को देखा और क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

अभिषेक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट