एजेंसी न्यूज

Noida: तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत, आरोपी छात्र गिरफ्तार

पुलिस ने यहां एक छात्र को तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को कुचल देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Noida: तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत, आरोपी छात्र गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नोएडा (उप्र),27 जुलाई : पुलिस ने यहां एक छात्र को तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को कुचल देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है.

एक वाहन अनियंत्रित हो गया और उसने सेक्टर 126 में सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पीड़ित लाल जी चौहान सेक्टर-124 में एक बिल्डर के यहां कारपेंटर का काम करते थे, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.’’ यह भी पढ़ें : UP: शामली जिले में जानवरों के आधा खाए शव मिलने से दहशत

उन्होंने बताया कि छात्र दिल्ली के जसोला विहार का रहने वाला है और यहां के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).