एजेंसी न्यूज

Pakistan: पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने पत्नी, तीन बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के कारण अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हथौड़ा मारकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Pakistan: पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने पत्नी, तीन बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

लाहौर, 1 दिसंबर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के कारण अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हथौड़ा मारकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद जिले में हुई.

इसने बताया कि ताहिर परवेज नामक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और तीन बेटियों को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उनकी हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. बेटियों की उम्र दस से 16 साल के बीच बताई गई है. पुलिस ने बताया कि उन्हें मारने के बाद परवेज ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात की, फलस्तीन मुद्दे के शीघ्र समाधान पर जोर दिया

पुलिस के अनुसार एक ‘सुसाइड नोट’ मिला है जिसमें परवेज ने लिखा है कि उसने अपने परिवार को मार डाला क्योंकि वह उनका भरण-पोषण करने में अब असमर्थ था और वह अपने दोस्तों से लिया गया कर्ज वापस नहीं कर पा रहा था. पुलिस ने बताया कि ‘सुसाइड नोट’ में परवेज ने लिखा है, ‘‘हमें इस निर्दयी दुनिया में नहीं रहना है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).