देश की खबरें | दुमका में शादी से इनकार करने पर व्यक्ति ने युवती को पेट्रोल डालकर जलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के दुमका जिले में एक व्यक्ति ने शादी से इनकार करने पर 22 वर्षीया एक युवती के घर में घुसकर पेट्रोल उड़ेल कर उसे जला दिया। इस घटना में युवती बुरी तरह जल गयी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दुमका (झारखण्ड), सात अक्टूबर झारखंड के दुमका जिले में एक व्यक्ति ने शादी से इनकार करने पर 22 वर्षीया एक युवती के घर में घुसकर पेट्रोल उड़ेल कर उसे जला दिया। इस घटना में युवती बुरी तरह जल गयी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

करीब डेढ़ माह के भीतर अपनी तरह की दूसरी घटना में जरमुण्डी थाना क्षेत्र अन्तर्गत भरतपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे आरोपी राजेश ने युवती को जला दिया।

दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने शुक्रवार को यहां बताया कि युवती बुरी तरह झुलस गयी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को पहले स्थानीय फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची स्थित राजेन्द्र आयुविर्ज्ञान संस्थान भेज दिया गया।

लकड़ा ने बताया कि आरोपी राजेश रावत (23) विवाहित है। उन्होंने बताया कि राजेश पीड़िता से विवाह करना चाहता था परन्तु युवती और उसके घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद इस वर्ष फरवरी में युवक की शादी एक अन्य लड़की से हो गयी लेकिन वह पीड़िता के संपर्क में बना रहा और उस पर विवाह के लिए लगातार दबाव बनाता रहा।

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले राजेश ने युवती को जलाकर मार देने की धमकी दी थी और बृहस्पतिवार को देर रात करीब एक बजे वह युवती के घर में घुस गया तथा उस पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी जिससे युवती 90 प्रतिशत तक जल गयी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मजिस्ट्रेट बुलाकर युवती का बयान दर्ज कराया और प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अपने बयान में युवती ने बताया, ‘‘आरोपी युवक राजेश रावत ने मुझे दो दिनों पूर्व अंकिता कांड की तरह जलाकर मार देने की धमकी दी थी। उसने धमकी दी थी कि वह उसे किसी और से शादी नहीं करने देगा। शादी के लिए ना करने पर रात में वह घर में घुस आया और पेट्रोल उड़ेल कर मुझे जला दिया।’’

इससे पूर्व दुमका में ही अगस्त महीने में इसी तरह की एक घटना में 19 वर्षीया छात्रा की मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\