देश की खबरें | गुरुग्राम में आदमी ने प्रेमिका पर पेचकस से हमला किया, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में शुक्रवार को एक व्यक्ति को उसके साथ रह रही उसकी प्रेमिका पर पेचकस से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई।

गुरुग्राम, 18 अगस्त शहर में शुक्रवार को एक व्यक्ति को उसके साथ रह रही उसकी प्रेमिका पर पेचकस से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है, जिसे गुरुग्राम के राजीव चौक से गिरफ्तार किया गया और मामले पर सदर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी शिकायतकर्ता (28) ने आरोप लगाया कि शिवम ने बृहस्पतिवार को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उसने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर पेचकस से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह अपने पति से अलग होकर गुरुग्राम में एक किराए के कमरे में रहती थी, जहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी शिवम कुमार से हुई।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा, “हमारे लिव-इन संबंध शुरू करने के तुरंत बाद, शिवम ने शादी के बहाने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। हाल ही में मुझे पता चला कि शिवम शादीशुदा है।”

उसने कहा, “बृहस्पतिवार शाम को, वह बाइक पर आया और मुझे फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब मैंने इनकार कर दिया, तो वह क्रोधित हो गया और मेरी गर्दन पर पेचकस से वार किया और भाग गया।”

शिकायतकर्ता ने बताया कि पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त वरुण दहिया ने कहा, “आरोपी को आज (शुक्रवार) राजीव चौक से गिरफ्तार किया गया और हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसे कल शहर की अदालत में पेश किया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी