देश की खबरें | स्वास्थ्यकर्मी को पीटने के मामले में शख्स गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह जिले में कथित रूप से स्वास्थ्यकर्मी को पीटने और अपशब्द कहने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्वास्थ्यकर्मी ने शख्स की दो बेटियों को खसरा रोधी टीका लगाया था। इन बच्चियों को उनकी मां टीकाकरण केंद्र लेकर आई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नूंह (हरियाणा), तीन अगस्त हरियाणा के नूंह जिले में कथित रूप से स्वास्थ्यकर्मी को पीटने और अपशब्द कहने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्वास्थ्यकर्मी ने शख्स की दो बेटियों को खसरा रोधी टीका लगाया था। इन बच्चियों को उनकी मां टीकाकरण केंद्र लेकर आई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि कोविड- 19 टीका लगाया गया था।

पुलिस में की गई शिकायत में, स्वास्थ्यकर्मी निर्मल यादव ने कहा कि 29 जुलाई को वह और कुछ आशा एवं आंगनवाड़ी कर्मियों ने निहालगढ़ गांव के एक टीकाकरण केंद्र पर दो बच्चियों को टीका लगाया जिसके बाद उनका पिता हारून वहां पहुंचा और हंगामा करने लगा।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, “ जिन बच्चियों को टीका लगाया गया है, उनकी उम्र 12 साल से कम है, और उनकी मां की रज़ामंदी के बाद उनका टीकाकरण किया गया था।”

उनका आरोप है “हारुन ने न सिर्फ हमें अपशब्द कहे, बल्कि पीटा भी और धमकी दी कि अगर हम फिर से गांव में आए तो, हमें मार दिया जाएगा। हम किसी तरह से बचे हैं।”

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

सदर एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि पेशे से चालक हारुन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\