एजेंसी न्यूज

बलात्कार का वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर उससे बलात्कार करने और अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बलात्कार का वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नोएडा, 16 नवंबर : नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर उससे बलात्कार करने और अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है और पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना फेस दो क्षेत्र के भंगेल गांव निवासी एक किशोरी ने सोमवार की रात को थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी निशांत मिश्रा से कुछ समय पूर्व उसकी दोस्ती हुई थी.

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि प्रशांत मिश्रा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया. उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि मिश्रा वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है तथा वीडियो की एवज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है. यह भी पढ़ें : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने हरक्युलिस सी-130 जे विमान से पहुंचे प्रधानमंत्री

शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से फोन भी बरामद कर लिया. साथ ही बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).