देश की खबरें | शारीरिक शोषण करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी साली के साथ कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और शादी भी तुड़वा दी, पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
आगरा, 18 अगस्त उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी साली के साथ कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और शादी भी तुड़वा दी, पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
फतेहाबाद के थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली पीडि़त महिला ने अपने जीजा के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया और थाने में शिकायत दी ।
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसके जीजा ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील तस्वीरें खींच ली तथा वीडियो बना लिये।
पुलिस ने बताया कि आरोप है कि इसके बाद वह लगातार साली के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका शोषण करता रहा और यहीं नहीं उसने साली की शादी के बाद ससुरालियों को वीडियो दिखाकर उसकी शादी भी छुड़वा दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी जीजा ने अश्लील वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी तो पीडि़ता ने पुलिस से जाकर शिकायत की।
पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)