एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में सड़क पर वरिष्ठ नागरिकों को ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सड़क पर वरिष्ठ नागरिकों को गुमराह कर उनके आभूषण चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में सड़क पर वरिष्ठ नागरिकों को ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई, 11 जुलाई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सड़क पर वरिष्ठ नागरिकों को गुमराह कर उनके आभूषण चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उस व्यक्ति ने खुद को एक नेकदिल व्यक्ति के तौर पर पेश कर अपने आभूषण और पैसे उसे सौंपने का झांसा दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी संजय मांगड़े (50) को नौ जुलाई को पश्चिमी उपनगर बोरीवली में 62 वर्षीय एक व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। संजय से पूछताछ में पता चला कि उसने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में 28 और वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाया था।

बोरीवली में कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि पुलिस अब मांगड़े के साथी विजय तांबे की तलाश कर रही है, जो फरार है।

पुलिस ने अपनी जांच के दौरान पाया कि आरोपी केवल वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाते थे।

पुलिस ने नागरिकों से सड़क पर अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करने का भी आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).