एजेंसी न्यूज

Husband Kills Wife: पति का फोन हुआ गुम तो उसने पत्नी को फंदे पर लटकाया

मोबाइल फोन गुम हो जाने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर में फंदे पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Husband Kills Wife: पति का फोन हुआ गुम तो उसने पत्नी को फंदे पर लटकाया
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोबाइल(Mobile) फोन गुम हो जाने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर में फंदे पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

चतरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने को लेकर विवाद के बाद उमेश भुइयां ने गुस्से मे आकर अपनी पत्नी डॉली देवी को कमरे में ही फंदे पर लटका दिया

यह भी पढ़ें: देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 474 नये मामले, एक व्यक्ति की मौत

यह घटना चतरा सदर थाना क्षेत्र के हासबो गांव में हुई. पुलिस ने सूचना मिलने पर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और हत्या के आरोपी उमेश भुइयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

कुमार ने बताया कि दो दिनों पूर्व आरोपी भुइयां अपनी ससुराल गया था. ससुराल में ही उसका मोबाइल गुम हो गया. जब वह दूसरे दिन अपने घर लौटा तो मोबाइल को लेकर पत्नी के साथ झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी को फंदे से लटका दिया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).