देश की खबरें | नोएडा में मानसिक तनाव के चलते युवक और युवती ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में मानसिक तनाव के चलते एक युवक और एक युवती के कथित रूप से आत्महत्या करने के दो मामले सामने आए हैं।
नोएडा (उप्र), 31 अक्टूबर नोएडा में मानसिक तनाव के चलते एक युवक और एक युवती के कथित रूप से आत्महत्या करने के दो मामले सामने आए हैं।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाली प्रियंका सिंह नामक युवती ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश नाम के युवक ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि इस बीच, कासना थाना क्षेत्र में रहने वाले विष्णु महतो नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि महतो अपने घर पर मूर्छित अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

