एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी व्यक्ति की पिटायी, तीन व्यक्ति हिरासत में लिये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक गांव में एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की पिटायी करके उसके बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बाल काटने वाले व्यक्ति और दो अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

देश की खबरें | किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी व्यक्ति की पिटायी, तीन व्यक्ति हिरासत में लिये गए

बिजनौर, 18 जुलाई उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक गांव में एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की पिटायी करके उसके बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बाल काटने वाले व्यक्ति और दो अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि आज एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग एक

युवक की बुरी तरह पिटायी करके सार्वजनिक रूप से उसे गंजा करते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना किरतपुर के एक गांव में एक परिवार की ओर से तहरीर मिली है। उन्होंने बताया कि इसमें आरोप लगाया गया है कि 16 जुलाई को 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने तीन बच्चों के पिता एवं उनके 25 वर्षीय पुत्र को घर पर बुलाकर किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए भीड़ एकत्रित करके बुरी तरह पीटा और बाद में गंजा करा

दिया। उन्होंने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि आज यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस मामले में बाल काटने वाले व्यक्ति और दो लोगों को हिरासत में लेकर अन्य

आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).