देश की खबरें | ममता की विपक्षी एकता की बात राष्ट्रीय मुद्दों पर हमारे रुख के मुताबिक: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से विपक्षी एकता की पैरवी किया जाना उसकी इस भावना के अनुरूप है कि राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से विपक्षी एकता की पैरवी किया जाना उसकी इस भावना के अनुरूप है कि राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए।

ममता बनर्जी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र के सन्दर्भ में पूछे जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी तो हमेशा विपक्षी एकता की भावना रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा कहती है कि चाहे राष्ट्रीय मुद्दे हों या संविधान को बचाने की बात, विपक्षी एकता होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बाकी जो उनका पत्र है, वो कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा गया है तो कांग्रेस अध्यक्ष ही इस पर अपना कोई विचार देंगी।’’

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत गैर-भाजपा नेताओं को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने लोकतंत्र पर भाजपा के ‘‘हमले’’ को रेखांकित किया।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि स्वतंत्रता के बाद केन्द्र-राज्य संबंध कभी इतने खराब नहीं थे, जितने अभी हैं।

पत्र में उन्होंने विपक्षी पार्टियों से लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के हमलों के खिलाफ ‘‘एकजुट होकर और प्रभावशाली ढंग से’’ संघर्ष करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\