देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के बाहर बंगालियों के 'उत्पीड़न' के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी ममता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के बाहर बांग्ला भाषी प्रवासियों के कथित उत्पीड़न के विरोध में 16 जुलाई को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक जुलूस का नेतृत्व करेंगी। एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 13 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के बाहर बांग्ला भाषी प्रवासियों के कथित उत्पीड़न के विरोध में 16 जुलाई को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक जुलूस का नेतृत्व करेंगी। एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।
राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि दो किलोमीटर का यह मार्च बुधवार दोपहर करीब एक बजे शहर के उत्तरी हिस्से में कॉलेज स्क्वायर से शुरू होगा और मध्य कोलकाता के डोरीना चौराहे पर समाप्त होगा।
भट्टाचार्य ने कहा, "भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी लोगों के उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में हावड़ा, भांगड़, दमदम और साल्ट लेक से तृणमूल कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक रैली करेंगे।"
उन्होंने बताया कि बुधवार को अपराह्न दो बजे से शाम चार बजे के बीच विभिन्न जिलों में विरोध रैलियां भी आयोजित की जाएंगी और नयी दिल्ली में भी एक अन्य कार्यक्रम की योजना है।
भट्टाचार्य ने ओडिशा और दिल्ली के जय हिंद कॉलोनी में बंगालियों के उत्पीड़न की कथित घटनाओं की निंदा की।
आरोप हैं कि भाजपा शासित कई राज्यों में बंगाली निवासियों को उचित पहचान पत्र दिए जाने के बाद भी भेदभाव, पानी और बिजली जैसी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति ठप होने और एनआरसी लागू होने की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

