ममता ने कोविड-19 संकट पर चर्चा के लिए शुक्रवार को विपक्ष की बैठक में शामिल होने की पुष्टि की

कांग्रेस ने देश में प्रवासी मजदूरों की दशा और श्रम कानूनों में बदलावों के विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए शुक्रवार को समान विचार वाले दलों की बैठक बुलाई है।

जमात

कोलकाता,19 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में कोविड-19 के हालात और लॉकडाउन के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस द्वारा बुलाई गयी विपक्षी दलों की ऑनलाइन बैठक में शामिल होने की मंगलवार को पुष्टि की।

कांग्रेस ने देश में प्रवासी मजदूरों की दशा और श्रम कानूनों में बदलावों के विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए शुक्रवार को समान विचार वाले दलों की बैठक बुलाई है।

बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मौजूदा कोविड-19 के हालात और लॉकडाउन के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस से शुक्रवार शाम को विपक्षी दलों की बैठक होगी। मैं उसमें रहूंगी।’’

अनेक विपक्षी दल शासित राज्यों ने प्रवासियों के मुद्दे से निपटने के तरीके पर केंद्र की आलोचना की है।

गत 25 मार्च को कोरोना वायरस के कारण शुरू हुए लॉकडाउन की वजह से देशभर में बेरोजगार हुए हजारों प्रवासी मजदूर पैदल, साइकल पर या ट्रकों में खचाखच भर कर अपने घरों की लंबी और कठिन यात्रा कर रहे हैं।

देश के कई हिस्सों में सड़क हादसों में प्रवासी मजदूरों के मारे जाने की दुखद खबरें आई हैं।

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार जिस तरह हर चीज के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रही है, वह नामंजूर है। केंद्र द्वारा अचानक लॉकडाउन लगाने की वजह से देश में प्रवासियों के लिए संकट की स्थिति पैदा हो गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समान विचार वाले विपक्षी दल शुक्रवार को तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक करेंगे और संकट से बेहतर तरीके से निपटने के लिए उठाये जा सकने वाले अगले कदम पर चर्चा करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज