देश की खबरें | ममता ने भाजपा पर बंगाल में शिक्षकों की नौकरियां छीनने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शिक्षकों की नौकरियां छीनने और फिर मामले में हंगामा खड़ा करने का बुधवार को आरोप लगाया।

कोलकाता, 16 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शिक्षकों की नौकरियां छीनने और फिर मामले में हंगामा खड़ा करने का बुधवार को आरोप लगाया।

कोलकाता में इमामों और धार्मिक नेताओं के एक कार्यक्रम में बनर्जी ने भाजपा पर उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा जैसे राज्यों में नौकरियां छीनने और अपने वादे पूरे नहीं कर पाने का आरोप लगाया।

बनर्जी ने कहा, ‘‘कुछ दिन तक उन्होंने (भाजपा ने) 25,000 शिक्षकों की नौकरी जाने का नाटक किया। उन्होंने ही नौकरियां छीनी और फिर उन्होंने ममता बनर्जी से जवाब मांगना शुरू कर दिया। आपने उनकी नौकरियां क्यों छीन लीं? क्या आपको ऐसा करने में शर्म नहीं आती?’’

उन्होंने वादे के अनुसार त्रिपुरा में नौकरियां बहाल नहीं करने के लिए भाजपा की आलोचना की तथा उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होने का दावा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘त्रिपुरा में सत्ता संभालने के बाद आपने (भाजपा) नौकरी लौटाने का वादा नहीं निभाया। सत्ता में सात साल रहने के बाद भी आपने कुछ नहीं किया। उत्तर प्रदेश में करीब 69,000 शिक्षकों की नौकरी चली गई और मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। वह सबसे बड़े भोगी हैं।’’

बनर्जी की यह टिप्पणी हाल में उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर आई है, जिसमें पश्चिम बंगाल के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध करार दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\